Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

नगरीय निकाय चुनाव: 15 नगरीय निकायों में मतगणना जारी… ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस की बढ़त…

रायपुर ।   छत्तीसगढ़ में 04 नगर पालिक निगम सहित 15 नगरीय निकायों में हुए चुनाव के लिए आज मतगणना हो रही है। दोपहर 12 बजे तक जारी मतगणना में ज...



रायपुर छत्तीसगढ़ में 04 नगर पालिक निगम सहित 15 नगरीय निकायों में हुए चुनाव के लिए आज मतगणना हो रही है। दोपहर 12 बजे तक जारी मतगणना में ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार आगे रहे चल रहे।

प्रदेश के 15 नगरीय निकायों में 20 दिसंबर को मतदान संपन्न हुआ था। जिसमें 04 नगरपालिका निगम भिलाई, भिलाई-चरौदा, रिसाली, और बिरगांव, 05 नगर पालिका परिषद् बैकुंठपुर, शिवपुर चरचा, सांरगढ़, जामुल, खैरागढ़ और 06 नगर पंचायतों में प्रेमनगर, नरहरपुर, कोंटा, भैरमगढ़, भोपालपटनम और मारो शामिल है।

इसके अलावा नगर पालिका निगम रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 5 और 25, बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 29, राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक 17, नगरपालिका परिषद गोबरा नवापारा के वार्ड क्रमांक 14, बेमेतरा के वार्ड क्रमांक 5 और 11, कोण्डागांव के वार्ड क्रमांक 12, नगर पंचायत उतई के वार्ड क्रमांक 5, भानुप्रतापपुर के वार्ड क्रमांक 9, बसना के वार्ड क्रमांक 9, आमदी के वार्ड क्रमांक 14, कुरुद के वार्ड क्रमांक 1, मगरलोड के वार्ड क्रमांक 11 और थानखम्हरिया वार्ड क्रमांक 11 में उप चुनाव के लिए मतदान हुआ। मतदान होने के दो दिन बाद आज चुनाव का परिणाम घोषित करने के लिए सुबह से मतगणना की जा रही है। दोपहर 12 बजे तक आये मतगणना रूझान में सभी मतगणना स्थल पर कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा सहित अन्य दलों के प्रत्याशियों से आगे चल रहे है।

बीरगांव के वार्ड क्रमांक3 का परिणाम घोषित:
रायपुर जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन-2021 के तहत नगर पालिका निगम बिरगांव के वार्ड क्रमांक 3 दानवीर भामा शाह वार्ड से शिव साहू विजयी घोषित किए गए है। यहां भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शिव साहू को 362 मत मिला। उन्हें रिटर्निंग ऑफिसर बीबी पंचभाई ने विजय घोषित किया। यहां भारतीय जनता पार्टी के गौकरण साहू को 265, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे ) के रजत कुमार को 15 मत मिले। एक मत नोटा को गया है। यहां 15 मत प्रक्षेपित घोषित किए गए है।

बिरगांव में प्रथम चरण के मतगणना के बाद कांग्रेस 19, भाजपा 09 जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़( जे) 08 और निर्दलीय-04 वार्ड में आगे है।
इसी प्रकार नगर परिषद जामुल में 09 सीटों पर रुझान में भाजपा 04, कांग्रेस 03 और अन्य 02 सीटों पर बढ़त बनाकर चल रही है। नगर परिषद खैरागढ़ में 19 सीटों पर भाजपा 09, कांग्रेस 10 सीटों पर आगे चल रही है। नगर परिषद बैंकुठपुर में 16 सीटों में भाजपा 11, कांग्रेस 06 सीटों पर आगे चल रही है। नगर परिषद शिवपुर चरचा में 15 सीटों में भाजपा 05, कांग्रेस 08 और अन्य 02 सीटों पर आगे चल रही है। नगर परिषद सारंगढ़ में 13 सीटों में भाजपा 02, कांग्रेस 11 सीटों पर आगे चल रही है।

No comments