Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

कांग्रेस का ऐलान, समाजवादी पार्टी को दिया समर्थन

  वाराणसी । दारा सिंह चौहान के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई घोसी विधानसभा सीट पर पांच सितंबर को उपचुनाव होने जा रहे हैं। इस उपचुनाव में कांग...

 

वाराणसी । दारा सिंह चौहान के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई घोसी विधानसभा सीट पर पांच सितंबर को उपचुनाव होने जा रहे हैं। इस उपचुनाव में कांग्रेस ने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को खुला समर्थन दे दिया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इसकी घोषणा भी कर दी है। अजय राय ने बताया कि मऊ का चुनाव लोकतंत्र बचाने और सामाजिक सद्भाव बढ़ाने का चुनाव है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूरी तन्मयता से सपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की है। सपा को समर्थन देने के सवाल पर अजय राय ने बताया कि कांग्रेस का दिल बड़ा है, इसलिए दिल खोलकर मौजूद सियासी परिस्थितयों को ध्यान में रखकर कांग्रेस सपा को समर्थन दे रही है। 354 घोसी विधान सभा उपचुनाव के मैदान में 10 प्रत्याशियों के बीच जोर-आजमाइश होगी। वैसे तो भाजपा और सपा के अलावा इस उपचुनाव में कोई बड़ी पार्टी हिस्सा नहीं ले रही है। कांग्रेस ने सपा को समर्थन दिया है तो वहीं बसपा ने इस चुनाव से दूरी बनाई है। सपा से सुधाकर सिंह और भाजपा से दारा सिंह उम्मीदवार हैं। इसके अलावा आठ अन्य प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं। इनमें जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी अफरोज आलम, जनता क्रांति पार्टी के प्रत्याशी मुन्नी लाल चौहान, आम जनता पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार चौहान, पीस पार्टी के प्रत्याशी सनाउल्लाह, जन राज्य पार्टी के प्रत्याशी सुनील चौहान, निर्दलीय प्रत्याशी राघवेन्द्र प्रताप सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी रमेश पाण्डेय, निर्दलीय प्रत्याशी विनय कुमार शामिल हैं। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घोसी विधानसभा उपचुनाव प्रचार के लिए शिवपाल यादव व आजम खां समेत 40 नेताओं को बतौर स्टार प्रचारक घोषित किया है। इनमें किरनमय नंदा, रामगोपाल यादव, अबु आजमी, स्वामी प्रसाद मौर्य, राम अचल राजभर, लालजी वर्मा, इंद्रजीत सरोज, बलराम यादव, नरेश उत्तम पटेल, राम गोविंद चौधरी, ओम प्रकाश सिंह, हाजी इरफान अंसारी, राम आसरे विश्वकर्मा, दयाराम पाल, मिठाई लाल भारती प्रमुख हैं।


No comments