Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

नशे में धुत्त अज्ञात युवक कर रहा था गाली-गलौज, महिलाओं ने की पिटाई

  रायपुर।  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे में धुत्त एक युवक की महिलाओं द्वारा पिटाई करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक रायप...

 

रायपुर।  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे में धुत्त एक युवक की महिलाओं द्वारा पिटाई करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक रायपुर रेलवे स्टेशन के सामने A-1 रेस्टोरेंट की खाना बनाने वाली महिलाओं के साथ अज्ञात युवक ने नशे की हालत में गाली गलौज की। जिसके बाद रेस्टोरेंट के आक्रोशित संचालकों ने पहले युवक की पिटाई की, उसके बाद महिलाओं ने भी युवक को मारा। घटना शुक्रवार रात लगभग 10 बजे की है। इसके बाद सूचना पर 112 की पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और 112 पुलिस पेट्रोलिंग द्वारा समझाइश देकर युवक को छोड़ दिया गया। ये पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है।

No comments