Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

छत्‍तीसगढ़ में पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान कल

  रायपुर।   छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के पहले चरण के चुनाव के लिए सात नवंबर को मतदान होगा। पहले चरण में छत्‍तीसगढ़ में 20 सीटों के लिए वोटिंग होगी...

 रायपुर।  छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के पहले चरण के चुनाव के लिए सात नवंबर को मतदान होगा। पहले चरण में छत्‍तीसगढ़ में 20 सीटों के लिए वोटिंग होगी। इस चरण में बस्तर संभाग की सभी 12 और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र की आठ सीटों पर मतदान होगा। चुनाव मैदान में कुल 223 प्रत्याशी हैं, जिनके भाग्य का फैसला होना है। इन 20 सीटों पर मतदान का समय-समय अलग है। यानि 10 सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक डाले जाएंगे। जबकि अन्‍य 10 सीटों पर सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी। मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा सीट पर सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। जबकि जगदलपुर, चित्रकोट, बस्‍तर, पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी सीट पर सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक का समय मतदान के लिए निर्धारित किया गया है। सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

No comments