Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

ठंड से सहमा सूरज, पर्यटक उठा रहे मौसम का जबरदस्त आनंद

बिलासपुर । ठंड ने अपना असर दिखाना प्रारंभ कर दिया है। सूरज भी सहमा-सहमा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।...

बिलासपुर । ठंड ने अपना असर दिखाना प्रारंभ कर दिया है। सूरज भी सहमा-सहमा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीजन में यह पहला मौका था जब इतनी सर्दी का अहसास हुआ। दिनभर मौसम शुष्क बना रहा। मौसम विभाग की मानें तो यह सिलसिला अभी बना रहेगा। मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ, द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में पश्चिम से आ रही है, जो 5.8 किलोमीटर पर 58 डिग्री पूर्व और 28 डिग्री उत्तर में स्थित है। प्रदेश में 16 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण नमी में वृद्धि होने की संभावना है, जिससे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि संभावित है। अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। बता दें कि इधर शुक्रवार को दिनभर मौसम शुष्क बना रहा। धूप अच्छी लगने लगी। वातावरण में नमी बनी रही। यही कारण था कि सूरज उगने के बाद भी धूप तेज नहीं लगी। सबसे अच्छी बात यह कि पर्यटकों में इस मौसम को लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। बिलासपुर के आसपास पर्यटन स्थलों पर अब भीड़ बढ़ने लगी है। ऐसा माना जा रहा है कि शनिवार और रविवार को इन जगहों पर बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित पहुंचेंगे। मौसम विज्ञानी सिराज खान का कहना है कि 16 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा। जिसके असर पूर्व की ओर जाने के बाद उत्तरी हवाओं के अच्छे गहराई तक चलने के कारण 19 से 22 दिसबर तक मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट की संभावना है। कई जगहों पर तापमान 10 डिग्री से नीचे आ सकता है। ऐसी स्थिति में शीतलहर चलने की संभावना है। बिलासपुर में भी इसका प्रभाव पड़ेगा। 

No comments