Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

पुतला जलाते कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वासुदेव आए आग की चपेट में, झुलसे

    पेंड्रा : जीपीएम जिले में गुरुवार की शाम को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा टल गया। कां...

  

 पेंड्रा : जीपीएम जिले में गुरुवार की शाम को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा टल गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पेंड्रा के दुर्गा चौक में प्रदर्शन कर रहे जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव पुतला जलाते आग की लपटों में आ गए और झुलस गए। पुलिस और आसपास मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सतर्कता से समय रहते आग को बुझाने में सफल हो गए इसके चलते जिलाध्यक्ष जलने से बच गए। फिलहाल इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल गौरेला में भर्ती कराया गया है। सांसद राहुल गांधी के खिलाफ अमर्यादित बयानबाजी पर कांग्रेस के कार्यकताओं द्वारा पेंड्रा के दुर्गा चौक में पुतला दहन और प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया था। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू औऱ महाराष्ट्र शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ अमर्यादित बयान देने पर कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को पुतला दहन से रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुतला दहन कर रहे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव आग की चपेट में आ गए। इसके बाद पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आग पर काबू पा लिया। घायल उत्तम वासुदेव को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जहां उपचार किया जा रहा है।

No comments