Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

भारत सरकार ने कृषि महाविद्यालय, बिलासपुर का किया भ्रमण

 बिलासपुर। भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बार्क), मुंबई एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के संयुक्त सहयोग से बैरिस्टर ठाकुर छेदील...

 बिलासपुर। भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बार्क), मुंबई एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के संयुक्त सहयोग से बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर में संचालित अनुसंधान कार्यों का अवलोकन करने के लिए परमाणु ऊर्जा विभाग के होमी भाभा चेयर प्रोफेसर, प्रो. के.एन. व्यास (पूर्व अध्यक्ष, परमाणु ऊर्जा आयोग और पूर्व सचिव, परमाणु ऊर्जा विभाग, भारत सरकार) ने ब्राजील के वैज्ञानिकों के दल के साथ 15 अक्टूबर 2024 को महाविद्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर डॉ. आर.के.एस. तिवारी, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय, बिलासपुर, डॉ. दीपक शर्मा, विभागाध्यक्ष (पादप प्रजनन एवं अनुवांशिकी विभाग), इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, डॉ. टी.डी. पांडे, डॉ. आर.के.एस. तोमर, डॉ. एस.के. वर्मा, डॉ. दिनेश पांडे, डॉ. डी.जे. शर्मा, डॉ. रोशन परिहार और अन्य वैज्ञानिक भी उपस्थित थे।

No comments