Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, March 17

Pages

ब्रेकिंग

दिन में तेज गर्मी, रात में ठंड...4 डिग्री चढे़गा पारा

  रायपुर । छत्तीसगढ़ में दिन में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ रही है, जबकि रात में हल्की ठंड बनी हुई है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान...

 

रायपुर । छत्तीसगढ़ में दिन में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ रही है, जबकि रात में हल्की ठंड बनी हुई है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। रविवार को 35.5 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ जगदलपुर सबसे गर्म रहा। वहीं 9.1 डिग्री न्यूनतम तापम रायपुर, बिलासपुर संभाग में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। वहीं बिलासपुर, दुर्ग संभाग के जिलों में रात का तापमान बढ़ा है। मौसम विभाग के मुताबिक हवा की दिशा बदलने से मौसम में बदलाव आया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों में दिन और रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। दुर्ग प्रदेशभर में सबसे गर्म रहा है। यहां अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री रहा। रायपुर में रात का पारा सामान्य से कम रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज तापमान में बदलाव की संभावना है। रविवार को रात का पारा 16.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम था। दिन का तापमान 35 डिग्री रहा। यह औसत से 3.8 डिग्री ज्यादा था। आज दिन का तापमान 35 डिग्री और रात का तापमान 18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

No comments