रायपुर। स्मार्ट सिटी मिशन खत्म होने में अंतिम सात दिन बचे हैं। केंद्र सरकार की गाइड लाइन के अनुसार 31 मार्च से प्रोजेक्ट खत्म हो रहा है।...
रायपुर। स्मार्ट सिटी मिशन खत्म होने में अंतिम सात दिन बचे हैं। केंद्र सरकार की गाइड लाइन के अनुसार 31 मार्च से प्रोजेक्ट खत्म हो रहा है। ऐसे में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों का क्या होगा, वहीं बचे हुए आठ प्रोजेक्ट्स का काम कैसे कराया जाएगा, अब तक कुछ भी तय नहीं हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि वो भारत सरकार की गाइड लाइन का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि लगभग नौ वर्षों में स्मार्ट सिटी मिशन द्वारा शहर में लगभग 312 प्रोजेक्टों पर काम किया गया। इसके लिए स्वीकृत एक हजार करोड़ रुपये में 872 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
No comments