Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, March 19

Pages

ब्रेकिंग

‘छावा मूवी के बाद भड़का औरंगजेब के खिलाफ गुस्सा’... विधानसभा में बोले CM देवेंद्र फडणवीस

   नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर शहर में औरंगजेब के मुद्दे पर बीती रात भड़की हिंसा के बाद 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इन...

 

 नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर शहर में औरंगजेब के मुद्दे पर बीती रात भड़की हिंसा के बाद 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इनमें शांति नगर, कोतवाली, गणेश पेठ, नंदनवन थाना क्षेत्र भी शामिल हैं। बता दें, सोमवार को यहां विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का कार्यक्रम था। शिव जयंती के मौके पर आयोजित यह कार्यक्रम उस समय हिंसा में बदल गया, जब महाल इलाके में दूसरे पक्ष के लोग भी जमा हो गए। देखते ही देखते हिंसा भड़क गई। देर रात तक कई गाड़ियों को फूंक दिया गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में लोग पथराव और आगजनी करते रहे। कई पुलिसकर्मियों को भी चोट लगी है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में दिया बयान, किया छावा फिल्म का जिक्र इस बीच, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर हिंसा पर महाराष्ट्र विधानसभा में बयान दिया। उन्होंने पूरे घटनाक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी। साथ ही कहा कि 'छावा' फिल्म ने औरंगजेब के खिलाफ लोगों के गुस्से को भड़का दिया है। सभी को महाराष्ट्र में शांति बनाए रखनी चाहिए। बकौल फडणवीस, वास्तव में, मैं आज महाराष्ट्र के किसी भी सिनेमा को दोष नहीं देता। लेकिन फिल्म छावा ने छत्रपति संभाजी महाराज का सच्चा इतिहास हमारे सामने ला दिया। इसके बाद से राज्य में लोगों की भावनाएं काफी हद तक भड़क उठी हैं। औरंगजेब के प्रति जो गुस्सा है, वह भी बड़ी संख्या में सामने आ रहा है। साजिश के तहत की गई हिंसा: डिप्टी सीएम शिंदे इस बीच, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि नागपुर में सोची-समझी साजिश के तहत हिंसा भड़काई गई है। पुलिस जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। 



No comments