Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, April 6

Pages

ब्रेकिंग

16 लाख रुपये कर्ज के बदले लिए 30 लाख, और वसूली के लिए धमका रहा सूदखोर गिरफ्तार

  बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में डॉक्टर ने जरूरत पड़ने पर दो साल के भीतर 16 लाख रुपये कर्ज में लिए। उन्होंने ब्याज समेत करीब 30 लाख लौट...

 

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में डॉक्टर ने जरूरत पड़ने पर दो साल के भीतर 16 लाख रुपये कर्ज में लिए। उन्होंने ब्याज समेत करीब 30 लाख लौटा दिए। इसके बाद भी सूदखोर अपने साथियों को लेकर डॉक्टर से 27 लाख रुपये की मांग कर रहा है। मना करने पर वह अपने साथियों को लेकर डॉक्टर को जान से मारने की धमकी दे रहा है। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। सरकंडा के ड्रीम इंपिरिया में रहने वाले डॉक्टर संजय बंजारे सरकारी अस्पताल में पदस्थ हैं। उनकी पत्नी भी डॉक्टर हैं।

No comments