Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, April 12

Pages

ब्रेकिंग

प्रॉपर्टी खरीदने वालों की रायपुर पहली पसंद

  रायपुर। राजधानी के बढ़ रहे दायरे और सुविधाओं के कारण लोग अपने लिए आशियाना यहां बनाना चाह रहे हैं। प्रदेश के साथ अगल-अलग राज्यों के लोगों...

 

रायपुर। राजधानी के बढ़ रहे दायरे और सुविधाओं के कारण लोग अपने लिए आशियाना यहां बनाना चाह रहे हैं। प्रदेश के साथ अगल-अलग राज्यों के लोगों को रायपुर शहर पसंद आ रहा है। वर्ष 2024-25 में प्रदेश भर में संपत्तियों की खरीदी-बिक्री में रायपुर सबसे आगे रहा। रायपुर में कुल 46 हजार लोगों नें मकान और जमीन खरीदे। पंजीयन विभाग से मिले आंकड़े बता रहे हैं कि बिलासपुर दूसरे नंबर पर रहा। यहां 41 हजार रजिस्ट्री हुई। दुर्ग में 34 संपत्तियां खरीदी-बेची गईं। रायपुर के 46 हजार संपत्तियों को खरीदने वालों में से 10 फीसदी लोग ऐसे हैं, जो प्रदेश के बाहर के हैं। इससे साफ है कि राजधानी में हो रहे विकास का असर लोगों को दिखने लगा है। रायपुर के पंजीयन विभाग को इस साल लक्ष्य के विरुद्ध 90.12 प्रतिशत अधिक आय प्राप्त हुई है। बता दें कि राजधानी में प्रदेश भर से ज्यादा रजिस्ट्री हुई है, लेकिन बीते साल से आंकड़ा काफी कम है। बीते साल 72,604 संपत्तियों की रजिस्ट्री हुई थी। इस साल 46,589 संपत्ति की रजिस्ट्री हुई है। 2024-25 वित्तीय वर्ष में 26,015 संपत्तियों की रजिस्ट्री कम हुई हैं। इसके पीछे अवैध प्लाटिंग और सुगम एप में हुई सख्ती के कारण रजिस्ट्री के आंकड़े गिर गए हैं। 

No comments

गौ-शालाओं से मध्यप्रदेश में गौ-सेवा की लिखेंगे नई इबारत : मु...

धनखड़ दिल्ली के लाल किले पर तीन दिवसीय विक्रमोत्सव का करेंगे ...

शंकराचार्य ने नक्सलियों से की हथियार छोड़ मुख्यधारा में शामि...

पेट्रोल-डीजल-रसोई गैस के दाम बढ़ाने के विरोध में युवा कांग्र...

दो इनामी समेत आठ नक्सलियों का आत्मसमर्पण

बीजापुर मुठभेड़ में महिला समेत दो नक्सली ढेर

हथियार के साथ आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सर...

15 अप्रैल को रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

दुर्ग बच्ची दुष्कर्म मामले में कांग्रेस 18 अप्रैल को दुर्ग-र...

तेलघानी-नाका के पास पेड़ पर लटकी मिली लाश